Move to Jagran APP

सपा देगी भाजपा को चुनौती, बसपा कर रही विचार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह आसान नहीं होगी। समाजवादी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी अभी विचार-विमर्श में उलझी है। 47 सदस्यों वाली जिला पंचायत में ताजपोशी के लिए 24 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। किसी भी राजनीतिक दल के पास इतने सदस्य नहीं हैं। अगर संख्या के हिसाब से बात करें तो निर्दलीय सबसे आगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 02:17 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 02:17 AM (IST)
सपा देगी भाजपा को चुनौती, बसपा कर रही विचार
सपा देगी भाजपा को चुनौती, बसपा कर रही विचार

जेएनएन, शाहजहांपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह आसान नहीं होगी। समाजवादी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी अभी विचार-विमर्श में उलझी है। 47 सदस्यों वाली जिला पंचायत में ताजपोशी के लिए 24 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। किसी भी राजनीतिक दल के पास इतने सदस्य नहीं हैं। अगर संख्या के हिसाब से बात करें तो निर्दलीय सबसे आगे हैं। 15 सदस्य ऐसे जीते हैं जो किसी दल से नहीं हैं। हालांकि नतीजे आने के बाद इनमें से कुछ भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के पाले में आ गए। बावजूद इसके कोई भी दल जीत के जादुई आंकड़े के करीब नहीं पहुंच सका है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उतारने की घोषणा के साथ ही जोड़ तोड़ भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ही अपने पास पर्याप्त सदस्य होने का दावा कर रही हैं। हमारे 12 सदस्य चुनाव जीते थे। चुनाव जीते पांच बागी हमारे साथ आ गए हैं। दो निर्दलीयों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके अलावा 11 अन्य सदस्य भी समर्थन को तैयार हैं। ऐसे में हमारे पास 30 सदस्य हैं। हमारी जीत तय है।

prime article banner

हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा हमारी पार्टी में प्रत्याशी के नाम पर विचार चल रहा है। दो दिन में सर्वसम्मति से नाम घोषित कर देंगे। इस चुनाव में भाजपा को पूरी टक्कर देंगे। हमारे वर्तमान में हमारे 14 जिला पंचायत सदस्य हैं, बाकी का समर्थन प्राप्त है।

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा हमारी पार्टी के 10 सदस्य चुनाव जीते थे। दो और जिला पंचायत सदस्य हमारे संपर्क में हैं। प्रत्याशी के लिए एक नाम आगे आया है। उस पर विचार कर रहे हैं। सत्ता पक्ष का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अगला कदम उठाएंगे।

जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.