बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन में पहुंचे सपाई, काटा केक
22 साल बाद बसपाई व सपाई एक मंच जुटे। एकता को हाथ मिलाया।
शाहजहांपुर : 22 साल बाद बसपाई व सपाई एक मंच जुटे। एकता को हाथ मिलाया। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन का मिलकर केक काटा। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प भी लिया। गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में बसपा जिलाध्यक्ष खेमकरन लाल गौतम, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सत्यपाल मौर्य सपा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता राममूर्ति ¨सह वर्मा, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी अमित यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, वरिष्ठ नेता उपेंद्र पाल ¨सह समेत सपाइयों ने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन का बसपाइयों के साथ मिलकर केक काटा। बसपा की ओर से अमर चंद्र जौहर, उदयवीर ¨सह, राम कुमार मौर्य, राम सरन सागर, महेश चंद्र सागर, ओमपाल कुशवाहा, सत्यम मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, राजेश्वर ¨सह, राम लड़ैते कनौजिया ने एकता की आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने इस दौरान बसपा सरकार में जनपद के विकास को कराए गए कार्यो का उल्लेख किया। कहा कि बहन जी के जन्मदिन से सपा व बसपा के गठबंधन से पूरे प्रदेश में लहर चलेगी। सभी सीटो पर बसपा के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राम रक्षपाल ने किया। जिलाध्यक्ष खेमकरन लाल गौतम ने आभार जताया।