107 केंद्रों पर होगी धान की खरीद
पहली अक्टूबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
शाहजहांपुर : पहली अक्टूबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में 107 क्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी ने संबंधित एजेंसियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं। धान खरीद प्रभारी एडीएम प्रशासन वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से सीधे धान खरीद करने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों का धान खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत किसान घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपना धान बेच सकते हैं। 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में रुपये भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
किसके कितने केंद्र
विपणन शाखा के 25, पीसीएफ के 29, यूपीएग्रो के 10 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसी तरह पीसीयू के 15, नेफेड के आठ, कर्मचारी कल्याण निगम के छह व एफसीआइ के सात केंद्र खोलने की तैयारी की गई है।
- 1750 रुपये मूल्य निर्धारित किया सामान्य धान का
- 1770 रुपये मूल्य ए ग्रेड धान का दिया जाएगा