Move to Jagran APP

तालाबों के सुंदरीकरण में मददगार बनेंगे पर्यावरण प्रहरी

संशोधित तालाबों के सुंदरीकरण में मददगार बनेंगे पर्यावरण प्रहरी

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2022 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2022 11:53 PM (IST)
तालाबों के सुंदरीकरण में मददगार बनेंगे पर्यावरण प्रहरी
तालाबों के सुंदरीकरण में मददगार बनेंगे पर्यावरण प्रहरी

तालाबों के सुंदरीकरण में मददगार बनेंगे पर्यावरण प्रहरी

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : महानगर के जल संरक्षण में सहायक पांच तालाबों को प्रशासन ने अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए चुना है। दैनिक जागरण ने भी इन तालाबों के सुंदरीकरण व जल संरक्षण में हाथ बढ़ाया है। शहर के चयनित 25 पर्यावरण प्रहरी भी भगीरथ की भूमिका निभाएंगे। यह लोग जल की स्वच्छता के साथ जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण तथा स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए सरोवर तीर्थमय सम्मान देकर सरोकार से जोड़ेंगे। प्रशासन ने जनपद में 75 अमृत सरोवर का लक्ष्य रखा है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने शहर के पांच तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में चुना है। प्रति तालाब के विकास के लिए एक करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तावित किया गया है। ---------------------- पिकनिक स्पाट बनेंगे अमृत सरोवर, यह होंगे कार्य अमृत सरोवर को शहर के पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए तालाब किनारे पौधारोपण के साथ ही टहलने के लिए पाथ वे बनेगा। बैठने के लिए कुर्सी बेंच की व्यवस्था रहेगी। सार्वजनिक शौचालय भी बनाया जाएगा। ओपन जिम भी बनेगा। जल की शुद्ध बनाए रखने के लिए विशेष प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। ये बने पर्यावरण प्रहरी अजीजगंज में संजय कुमार, कमल किशोर गुप्ता, श्याम सुंदर मिश्रा, मनीष कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र शर्मा। चिनौर में शरद राही, आकाश सक्सेना, तरुण सहगल, आशीष शुक्ला, अनिल सक्सेना दैनिक जागरण के पर्यावरण प्रहरी होंगे। इसी तरह अन्य तीन तालाब पर भी पांच-पांच पर्यावरण प्रहरी बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.