नदी में घुसकर मनमानी फीस का किया विरोध
सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने खन्नौत नदी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने खन्नौत नदी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार स्कूल प्रबंधन की मनमानी रोकने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही है।
सोमवार को कार्यकर्ता संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता के नेतृत्व में काले झंडे लेकर खन्नौत नदी स्थित घाट पर पहुंचे। जहां तमाम कार्यकर्ता नदी की बीच धार में खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल संचालकों की मनमानी को रोकने की मांग की। इस दौरान कई संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्याíथयों से मनमाने ढंग से फीस वसूल की जाती है। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट विनीता सिंह ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला। इस मौके पर सत्यपाल मिश्र, मोनी सक्सेना, वैशाल, क्राति सिंह, आशारानी, गोपाल, प्रमोद, पुष्पा आदि मौजूद रहे।