प्रमुख सचिव पहुंचे कोविड अस्पताल, जाना मरीजों का हाल
प्रमुख सचिव पर्यटन व नोडल अधिकारी जितेंद्र शर्मा तीन दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन मेडिकल कॉलेज में कोविड 19 अस्पताल पहुंचे।
जेएनएन, शाहजहांपुर : प्रमुख सचिव पर्यटन व नोडल अधिकारी जितेंद्र शर्मा तीन दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन मेडिकल कॉलेज में कोविड 19 अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड जांच की मशीन को देखा। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी समस्याएं जानी। यहां से प्रमुख सचिव एल वन कोविड अस्पताल बीएस पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने खान पान की व्यवस्था व उपचार की व्यवस्था देखी। सभी मरीजों ने बेहतर व्यवस्था का जिक्र किया। इससे पूर्व उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
प्रमुख सचिव पर्यटन व शासन से नामित नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार दोपहर 12 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. अभय सिन्हा तथा कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. एयूपी सिन्हा से कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों से फोन पर बातचीत की। सभी से दवाई लिए जाने बेड शीट, खाना, ब्लड प्रेशर तथा डॉक्टर व नर्स के अस्पताल आने की जानकारी ली। बीएस पब्लिक स्कूल के एलवन अस्पताल में व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।