गला दबाकर की गई थी परवीन की हत्या
गांव अनावा में परवीन बानो की हत्या गला दबाकर की गई। उसके गले में दुपट्टा बंधा कसा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।
पुवायां (शाहजहांपुर) : गांव अनावा में परवीन बानो की हत्या गला दबाकर की गई। उसके गले में दुपट्टा बंधा कसा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। दुष्कर्म की पुष्टि के लिये स्लाइड बनाई गई है। पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस तीन अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।
गांव अनावा निवासी वसीम दिल्ली में रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी परवीन बानो गांव में अकेली रहती थी। शनिवार की दोपहर अचानक परवीन लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर रविवार को वसीम गांव पहुंच गया था और उसने पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की दोपहर गांव वालों को वसीम के पड़ोस में रहने वाले विजय के बंद पड़े घर से ग्रामीणों दुर्गध आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा तो देखा कि परवीन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। सूचना पर एसपी केबी ¨सह, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया था। वसीम की तहरीर पर पुलिस ने विजय उसके मामा रिश्तेदार विश्राम, राजपाल और सासरन के खिलाफ अपहरण कर हत्या करके साक्ष्य छुपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मुख्य आरोपित विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर वसीम ने बताया कि विजय ने ही उसे शनिवार को परवीन के मोबाइल से उसके गायब होने की सूचना दी थी। तीन दिन से विजय अपने मकान में ताला डालकर गांव में ही घूम रहा था। जब वह रविवार को गांव पहुंचा तो विजय ने उसके साथ उसकी पत्नी को तलाश करने में भी मदद की। वसीम का आरोप है कि विजय से उसकी पत्नी की पुरानी रंजिश को लेकर की है। विजय की बहन को उसके परिवार को एक युवक अपने साथ ले गया था। इसी बाद से वह रंजिश मानने लगा था। परवीन को मान रहा पत्नी के जाने का दोषी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पता लगा है कि हत्यारोपी विजय ने बताया कि दो साल पहले गोरखपुर निवासी अन्नु से विजय ने प्रेम विवाह किया था। करीब दस दिन पहले विजय की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। विजय इसका दोषी परवीन बानो को मानने लगा। इसी के चलते उसने शनिवार की दोपहर परवीनबानो को अपने घर बुलाकर पत्नी के जाने के लिये उसे दोषी ठहराया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान विजय ने दुपट्टे से गला दबाकर परवीन की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में ताला डालकर गांव में घूमने लगा। हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गये हैं। बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। आरोपितों को तलाश किया जा रहा है।
-सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी देहात