प्रतियां जलाकर किया बढ़ती महंगाई का विरोध
आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर बढ़ती महंगाई के वि
शाहजहांपुर : आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतियां जलाई। साथ ही 28 सितंबर को होने वाले भारत बंद को लेकर व्यापारियों से संपर्क भी साधा।
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने के नेतृत्व में तमाम व्यापारी कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। पेट्रोल, डीजल, जीएसटी, ऑनलाइन ट्रे¨डग, विदेशी निवेश आदि की प्रतियां बनाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। पंकज वर्मा ने कहा कि सरकार लगातार व्यापारियों का शोषण कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूते जा रहे है जिस वजह से किसान, युवा, व्यापारी, महिलाएं सहित सर्व समाज परेशान है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की खामियां दूर करने के बजाय सरकार हर दिन कुछ न कुछ ऐसे नियम लागू कर रही है जिससे लोगों को रोजी-रोटी की व्यवस्था करना तक मुश्किल हो रहा है। जिला महामंत्री रमेश शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज भोला, जितेंद्र शुक्ला, अजय मोहन शुक्ला, शकील अहमद, ओम बाबू, मोहम्मद साजिद, विवेक गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, राजीव सक्सेना, हाजी अली हसन, मुख्तार हसन आदि मौजूद रहे।