छेड़छाड़ का विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने किया फायर
क्षेत्र के गांव की महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 12:18 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 12:18 AM (IST)
शाहजहांपुर : क्षेत्र के गांव की महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह बुधवार को खेत पर शौच करने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद ग्राम प्रधान व उनके दो अन्य साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब इस बात का विरोध किया तो प्रधान ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। शोर शराबा सुनकर खेत पर काम कर रहे तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपित फरार हो गए। महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर मिल गई है जांच कराई जा रही है। यदि मामला सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें