पिता ने खून देने से किया इन्कार, तो सिपाही ने बचाई जान
अल्हागंज निवासी सुनीता देवी की बेटी सविता का बुखार आने व खून की कमी होने की वजह से मेडिकल कॉलेज से करीब 15 दिन से उपचार चल रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:09 AM (IST)
जेएनएन, अल्हागंज, शाहजहांपुर : अल्हागंज निवासी सुनीता देवी की बेटी सविता का बुखार आने व खून की कमी होने की वजह से मेडिकल कॉलेज से करीब 15 दिन से उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने खून चढ़वाने की बात की। जिसके बाद सविता ने पिता से कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। सविता को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह रोते हुए थाने पहुंची जहां पुलिसकर्मियों से खून की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। कांस्टेबल राशिद खान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए। अस्पताल पहुंचकर खून देकर बच्ची की जान बचाई। इसके अलावा थानाध्यक्ष मानबहादुर सिंह समेत सभी अधिकारियों ने सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें