Move to Jagran APP

बाहर के लिए....योगा में पीलीभीत रुहेलखंड में अव्वल, शाहजहांपुर ने लखनऊ व बनारस को पछाड़ा

योगा में पीलीभीत रुहेलखंड में अव्वल शाहजहांपुर ने लखनऊ व बनारस को पछाड़ा

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 12:08 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 12:08 AM (IST)
बाहर के लिए....योगा में पीलीभीत रुहेलखंड में अव्वल, शाहजहांपुर ने लखनऊ व बनारस को पछाड़ा

बाहर के लिए....योगा में पीलीभीत रुहेलखंड में अव्वल, शाहजहांपुर ने लखनऊ व बनारस को पछाड़ा

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : विश्व योग दिवस पर अमृत योग सप्ताह में पीलीभीत में तीन लाख लक्ष्य के सापेक्ष 11.32 लाख लोगों ने योग कर 377.18 प्रतिशत के साथ रुहेलखंड में प्रथम स्थान के साथ राजधानी मुख्यालय से दूनी बढ़त बना ली। शाहजहांपुर ने भी लखनऊ, बनारस, सरीखे महानगरों को पछाड़कर लक्ष्य के साथ सापेक्ष 156.60 प्रतिशत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। बरेली ने काफी शर्मसार किया है। यहां के आठ लाख लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 49.28 प्रतिशत लोगों ने ही योग किया है। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय ने अमृत योग सप्ताह शुरू किया था। 21 जून को सप्ताह का समापन है। दोपहर ढाई बजे तक पीलीभीत बरेली मंडल के साथ रुहेलखंड परिक्षेत्र में प्रथम स्थान पर था। शाहजहांपुर 156.60 प्रतिशत के साथ बदायूं, लखनऊ, सीतापुर, रामपुर में अग्रणी रहा। आयुष कवच पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार शाहजहांपुर में 5 लाख के सापेक्ष 7.93 लाख लोगों ने योग किया है। लखनऊ में 8 लाख के सापेक्ष मात्र 10.74 लाख तथा बनारस में छह लाख के सापेक्ष 4.42 लाख लोगों ने योग का रिकार्ड दर्ज है। बरेली में आठ लाख लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3.94 लाख लोगों ने योग किया। प्रदेश के 15 प्रमुख जिलों में योग का ब्योरा जनपद : लक्ष्य - संख्या - प्रतिशत पीलीभीत : 3 लाख - 1131541 - 377.18 प्रतिशत गोरखपुर : 8 लाख - 23081281 - 288.52 प्रतिशत लखीमपुर खीरी : 7 लाख - 1775064 - 253.48 हरदोई : 7 लाख - 1351930 - 193.13 प्रतिशत गाजियाबाद : 8 लाख - 1435009- 179.38 प्रतिशत शाहजहांपुर : 5 लाख - 792997 - 156.60 प्रतिशत बदायूं : 6 लाख - 934976 - 155.83 प्रतिशत लखनऊ : 8 लाख - 1073890 - 13424 प्रतिशत सीतापुर : 8 लाख - 1188041 - 114.19 प्रतिशत अमरोहा : 3 लाख - 333097 - 111.03 प्रतिशत रामपुर : 4 लाख - 431448 - 107.86 प्रतिशत मुरादाबाद : 8 लाख - 852187 - 106.52 प्रतिशत संभल : 3 लाख - 310.191 - 103.40 प्रतिशत वाराणसी : 6 लाख - 442308 - 73.73 प्रतिशत बरेली : 8 लाख - 394265 - 49.28 प्रतिशित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.