जिला अस्पताल में पकड़ा गया जेबकतरा
जिला अस्पताल में मरीजों की जेब आएदिन कट जाती है।
शाहजहांपुर : जिला अस्पताल में मरीजों की जेब आएदिन कट जाती है। डाक्टर कक्ष के बाहर एक युवक लाइन में खड़ा था। जेबकतरे न उसकी जेब काट दी और एक हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान लोगों ने जेबकतरे को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।
बंडा क्षेत्र के इंदर ¨सह बुधवार को दिन में साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल में ओपीडी में दवा लेने के लिए आए। उन्होंने पर्चा बनवाया और डाक्टर के कक्ष के बाहर लाइन में खड़े हो गए। मरीजों की काफी संख्या में भीड़ थी। इस दौरान एक जेबकतरा उसके पास आकर खड़ा हो गया। जेबकतरे ने उसके कुर्ते की साइड की जेब काट दी और एक हजार रुपये निकाल लिए। पड़ोस में खड़े लोगों ने बताया कि जेब काट रहा है। उन्होंने जेबकतरे को पकड़ लिया। लोगों ने जेबकतरे की धुनाई कर दी। पकड़े गए जेबकतरे ने अपना नाम राज बहादुर निवासी केरूगंज, कोतवाली बताया है। लोगों ने जेबकतरे को पुलिस चौकी जिला अस्पताल के सुपुर्द कर दिया। एक सप्ताह पूर्व एक मरीज की भी जेब कट गयी थी। जेबकतरे ने उसकी जेब से पांच सौ रुपये चुरा लिए थे। इतना ही नहीं भर्ती मरीजों का सामान तक रात में चोरी हो जाता है। जिला अस्पताल में दिन-रात नशेड़ी घूमते रहते है। जबकि ओपीडी में सिपाहियों की ड्यूटी भी रहती है।