बारिश में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
बेटी की ससुराल में रह रहे बुजुर्ग के ऊपर रविवार रात दीवार गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर: बेटी की ससुराल में रह रहे बुजुर्ग के ऊपर रविवार रात दीवार गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला।
क्षेत्र विक्रमपुर चकौरा गांव निवासी ओमकार कई सालों से तिलहर थाना क्षेत्र के चकबरैंचा गांव के मजरा कलक्टरगंज निवासी बेटी जमुना देवी के घर रह रहे थे। रविवार रात वह झोपड़ी में सो रहे थे। बारिश व तेज हवा चलने की वजह से कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। जमुना देवी ने बताया कि परिवार में अकेले होने की वजह से कई सालों से यहां रह रहे थे। प्रभारी निरीक्षक गोविद सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें