Move to Jagran APP

पल-पल बदलता रहा मौसम का मिजाज

मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को ऊंचाई के बादलों के साथ चली पुरवाई से कोहरा गहरा गया। बादलों की दस्तक से रात में पारा चढ़ गया। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:22 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:22 AM (IST)
पल-पल बदलता रहा मौसम का मिजाज
पल-पल बदलता रहा मौसम का मिजाज

जेएनएन, शाहजहांपुर: मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को ऊंचाई के बादलों के साथ चली पुरवाई से कोहरा गहरा गया। बादलों की दस्तक से रात में पारा चढ़ गया। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। लेकिन घना कोहरा व बादलों की वजह से सुबह के समय सौ फीसद नमी दर्ज की गई। शाम को वायुदाब में 40 मिलीबार की वृद्धि दर्ज हुई, हवा का रुख स्थिर रहने के कारण सोमवार को भी मौसम विज्ञानियों ने कोहरा व मौसम नम रहने की संभावना जताई है। इससे राज्यपाल के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। दृश्यता कम होने पर राज्यपाल सड़क मार्ग से शाहजहांपुर आ सकती है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस था। दिन में धूप की वजह से पारा 20 डिग्री सेल्सियस पर पहंच गया। आद्रता 48 फीसद दर्ज की गई। चौबीस घंटे बाद रविवार को बदली के कारण न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई और पारा 16.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आद्रता 58 फीसद पर पहुंच गई। शाम को वायुदाब में 40 मिलीबार की वृद्धि दर्ज हुई, हवा का रुख स्थिर रहने के कारण सोमवार को भी मौसम विज्ञानियों ने कोहरा व मौसम नम रहने की संभावना जताई है। इससे राज्यपाल के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। दृश्यता कम होने पर राज्यपाल सड़क मार्ग से शाहजहांपुर आ सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डा. रोवित कुमार ने बताया कि यदि हवा का रूख बदला तो बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी, लेकिन पुरवा हवा रहने के कारण मौसम नम रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.