गड्ढे में तब्दील मुरादाबाद हाईवे कर रहा जख्मी
कटरी का प्रमुख मार्ग मुरादाबाद स्टेट हाइवे गड्ढे में खो गया है। भारी वाहनों की वजह से जर्जर हुई सड़क पर अब साइकिल सवार भी चोटिल हो रहे हैं। यही हाल अल्हागंज में हाइवे का है। लोग दुर्घटनाओं में जख्मी हो रहे हैं।
जेएनएन, मिर्जापुर, अल्हागंज, शाहजहांपुर : कटरी का प्रमुख मार्ग मुरादाबाद स्टेट हाइवे गड्ढे में खो गया है। भारी वाहनों की वजह से जर्जर हुई सड़क पर अब साइकिल सवार भी चोटिल हो रहे हैं। यही हाल अल्हागंज में हाइवे का है। लोग दुर्घटनाओं में जख्मी हो रहे हैं।
मिर्जापुर में मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे हैं। मिर्जापुर चौराहे से लेकर कलान तक सड़क बदहाल है। साइकिल व बाइक सवार गड्ढे से बचने के चक्कर मे गिर कर चोटिल हो रहे है। कई दो पहिया वाहन इन गड्ढों के कारण ही बडे़ वाहनों की चपेट मे आकर जान भी गवां चुके है। इस हाईवे से प्रशासनिक अफसर भी गुजरते हैं। फिर भी इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
इसी तरह जलालाबाद से लेकर अल्हागंज तक हाइवे बदहाल है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की सड़क होने के कारण इस ओर कोई अन्य संस्था निर्माण भी नहीं कर सकती। गत महीनों में सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। जनप्रतिनिधि भी जनहित के मुद्दे के प्रति उदासीन हैं। दुर्घटनाओं के बावजूद न ही एनएचएआइ जाग रहा न ही जिला प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है।
वर्जन :
लॉकडाउन की वजह से काम नहीं हो सका। खामियों की वजह से टेंडर निरस्त करने पड़े। जल्द ही दोबारा निर्माण शुरु करा दिया जाएगा।
ओपी वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग