Move to Jagran APP

पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, 26 के बाद दस्तक देगा मानसून

26 जून को दस्तक देगा मानसून पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 11:32 PM (IST)
पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, 26 के बाद दस्तक देगा मानसून
पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, 26 के बाद दस्तक देगा मानसून

पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, 26 के बाद दस्तक देगा मानसून

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : दस दिन देर से आए प्री मानसून ने इस बार रुहेलखंड के किसानों को मायूस कर दिया। किसान आसमान में छाए बादलों की ओर निहारते ही रहे, लेकिन तीसरा सप्ताह भी सूखा चला गया। अब 20 जून तक हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। इसके बाद करीब चार दिन के लिए बादल छट जाएंगे। मानसून की दस्तक होगी। 26 जून के बाद रुहेलखंड में बारिश होगी। आद्रा नक्षत्र से भी किसानों को अच्छी बारिश का भरोसा है। गत वर्ष प्री मानसून ने 11 जून को दस्तक दी थी। 21 जून तक 137 मिमी बारिश हुई, लेकिन इस बार प्री मानसून ने पूरी तरह मायूस कर दिया। एक जून के बाद हल्की फुहार ही गिरी। उसका रिकार्ड भी नहीं लिया जा सका। मौसम विज्ञानियों ने 16 जून से 20 जून तक हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन किसानों को मायूस होना पड़ा। ग्रामीण कृषि मौसम इकाई के राज्य प्रभारी डा.अतुल सिंह ने 26 जून के बाद मानसून के रुहेलखंड में पहुंचने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद मानसून बिहार से यूपी में प्रवेश करेगा। करीब चार दिन के बाद रुहेलखंड पहुंचेगा। इस दौरान रुहेलखंड में बादल पूरी तरह छट जाएंगे। आसमान साफ व मौसम शुष्क हो जाएगा। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने भी 24 जून तक मौसम शुष्क रहने, 25 जून के बाद बादल गहराने तथा 26 जून से मानूसनी बारिश के संकेत दिए है। उन्होंने बताया कि 27 जून को मंडल में अच्छी बारिश होगी। मौसम विज्ञानी डा. रोवित कुमार ने बताया कि करीब तीन किमी की दूरी पर बादल छाए गए हुए है। इस कारण प्री मानसूनी बारिश नहीं हो पा रही है। मानसून आने पर अच्छी बारिश होगी। तापमान व आर्द्रता में वृद्धि दर्ज हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 तथा अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह की आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। दिन में बादल छाए रहने से शाम के समय आर्द्रता भी 53 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वायुदबाव में 9 मिलीबार की गिरावट दर्ज होने से बूंदाबांदी के प्रबल आसार है। वर्षा के लिए आद्रा नक्षत्र का बेसब्री से इंतजार महाविक घाघ को मौसम वैज्ञानिक कहा जाता है। गांव में आज भी लोग उनकी कहावतों के आधार पर मौसम का अनुमान लगाते है। उनकी कहावतों का विज्ञान से भी तालमेल है। दरअसल आद्रा नक्षत्र लगने पर ही मानसून दस्तक देता है। इसलिए किसान आद्रा नक्षत्र का बेसब्री से इंतजार करते है। ज्योतिषी गौरव मिश्रा के अनुसार इस बार गृहों के राजा सूर्यदेव 22 जून बुधवार को दोपहर 11.41 बजे आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर 6 जुलाई 2022 तक रहेंगे। इस दौरान अच्छी बारिश होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.