Move to Jagran APP

दक्षिण भारत चला गया मानसून, चार दिन तक वर्षा की संभावना नहीं

दक्षिण भारत चला गया मानसून

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2022 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2022 11:16 PM (IST)
दक्षिण भारत चला गया मानसून, चार दिन तक वर्षा की संभावना नहीं
दक्षिण भारत चला गया मानसून, चार दिन तक वर्षा की संभावना नहीं

दक्षिण भारत चला गया मानसून, चार दिन तक वर्षा की संभावना नहीं

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : अन्नदाताओं के लिए यह झटका देनी वाली खबर है। दरअसल मानसून ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्रफल) दक्षिण भारत की ओर स्थानांतरित हो गया है। इससे रुहेलखंड समेत उत्तरभारत में वर्षा की संभावना कम हो गई है। हालांकि मौसम की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार छुटपुट बूंदाबांदी होती रहेगी। लेकिन अच्छी वर्षा के आसार पूरी तरह कम हो गए है। राज्य मौसम इकाई के प्रभारी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चार दिन बाद वर्षा की संभावना बन सकती है। तब तक किसानों को सिंचाई के वैकल्पिक माध्यमों से फसलों की सिंचाई करनी चाहिए।

खुदागंज में झमाझम वर्षा, सदर तहसील क्षेत्र तरसा

मौसम के पल पल बदलते तेवर अन्नदाताओं को चिढ़ा रहे है। शनिवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। लेकिन बरसने वाले बादल खुदागंज क्षेत्र के आगे नहीं बढ़ सके। तहसील सदर समेत पूरा क्षेत्र राहत की वर्षा के लिए तरसता रहा। जलालाबाद, तिलहर, कलान में भी बादल शांत रहे।

शुक्रवार रात छाए बादल खुदागंज क्षेत्र में में रात दो बजे से सुबह तक बरसे। दोपहर में भी सूथा समेत कई गांवों में वर्षा हुई। लेकिन तिलहर, निगोही, पुवायां, भावलखेड़ा, जैतीपुर, कांट, मदनापुर, अल्हागंज, जलालाबाद, ददरौल आदि विकास खंडों समेत शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी तक ही मौसम सीमित रहा। हालांकि अपराह्न घने बादलों के बीच तेज हवा के चलने मौसम खुशगवार हो गया। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली। लेकिन किसानों को

28 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा से मिली राहत

बादलों की वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदाबांदी के बीच 28 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा की वजह से मौसम खुशगवार रहा। शाम को न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। जबकि अधिकतम आर्द्रता 99 प्रतिशत रिकार्ड की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.