Move to Jagran APP

मिथलेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

मिथलेश कुमार जाएंगे राज्यसभा भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 May 2022 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2022 12:23 AM (IST)
मिथलेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
मिथलेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

मिथलेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

prime article banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश अब भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे। सोमवार देर शाम पार्टी केंद्रीय समिति ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया। पुवायां के अगौना बुजुर्ग गांव के रहने वाले मिथलेश कुमार 2002 में पुवायां सुरक्षित सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। उन्होंने सपा की सरकार बनने के लिए समर्थन दिया था, जिस पर 2003 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनाए गए। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए और 2007 में लगातार दूसरी बार सपा के टिकट पर विधायक बने। 2009 में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया, जिसमें वह चुनाव जीतकर सांसद बने। 2012 में मिथलेश की पत्नी शंकुतला देवी विधानसभा चुनाव लड़ी और उन्हें सपा के टिकट पर जीत मिली। हालांकि 2014 में सपा के टिकट पर दोबारा लोकसभा चुनाव लड़े मिथलेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा। 2017 में उनकी पत्नी शंकुतला देवी भी विधानसभा चुनाव हार गईं। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन होने पर सीट बसपा के खाते में गई तो मिथलेश कुमार भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिल सका। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के करीबी माने जाने वाले मिथलेश को जून 2021 में राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब राज्यसभा का टिकट देकर पार्टी ने उनका कद और ज्यादा बढ़ा दिया है। इससे पहले शिवकुमार मिश्र व जितेंद्र प्रसाद राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.