Move to Jagran APP

ओसीएफ शाहजहांपुर में घुसा तेंदुआ, बंद किया गया फैक्ट्री का मुख्य गेट UP News

UP News शाहजहांपुर में अतिसुरक्षित आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में देर रात किसी समय तेंदुआ घुस गया। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे किसी कर्मचारी ने उसका फोटो ले लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 10:24 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 10:24 AM (IST)
ओसीएफ शाहजहांपुर में घुसा तेंदुआ, बंद किया गया फैक्ट्री का मुख्य गेट UP News
ओसीएफ शाहजहांपुर में घुसा तेंदुआ, बंद किया गया फैक्ट्री का मुख्य गेट UP News

शाहजहांपुर, जेएनएन। ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री (ओसीएफ) में शनिवार सुबह तेंदुआ दिखने के बाद से खलबली मची है। सुबह फैक्ट्री खुलने पर तेंदुआ की अंदर होने की जानकारी मिली। फिलहाल फैक्ट्री के मुख्य गेट को बंद करने के साथ ही स्टाफ को बाहर ही रोका गया है। तेंदुआ रात में ही घुसा है, नाइट ड््यूटी के दौरान एक कर्मचारी ने उसकी फोटो खींची है। वन विभाग की टीम को बुलाने के बाद फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है।

loksabha election banner

शाहजहांपुर में अतिसुरक्षित आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में देर रात किसी समय तेंदुआ घुस गया। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे किसी कर्मचारी ने उसका फोटो ले लिया। इस बारे में पता चलते ही खलबली मच गई। फैक्ट्री में एहतियातन छुट्टी कर दी गई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। कैंट एरिया में स्थित ओसीएफ फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी किसी कर्मचारी ने परिसर में ही कंबल अनुभाग के पास सड़क पर तेंदुए को घूमते देखा। उसने तेंदुए की फोटो खींच ली। फैक्ट्री में तेंदुए के होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। वहां के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद रात में ही फैक्ट्री के फायर ब्रिगेड व सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह कहीं पर नजर नहीं आया। सुबह नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों की छुट्टी होने के साथ ही अधिकारियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। उसके पगमार्क को ट्रेस किया जा रहा है। उसे पकडऩे के लिए जाल भी मंगवाया गया है।

फैक्ट्री में किया अवकाश

तेंदुआ होने की सूचना पर सुबह होते ही फैक्ट्री के अधिकारी पहुंचना शुरू हो गए। महाप्रबंधक एके शुक्ल ने शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों को वापस कर दिया गया। फैक्ट्री में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई है।

पहले भी दिख चुका है तेंदुआ

कुछ माह पूर्व तेंदुआ फैक्ट्री से कुछ दूरी पर कैंट एरिया में ही नजर आया था। उस समय वह केंद्रीय विद्यालय एक के आसपास मौजूद रहा था। तेंदुए को कई बार शिक्षक कालोनी के पास भी चहलकदमी करते देखा गया था। करीब दो माह तक वन विभाग की टीम उसको पकडऩे के लिए डेरा डाले रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था।

तलाश जारी

पीआरओ ओसीएफ, अनुराग यादव ने बताया कि रात किसी कर्मचारी ने फैक्ट्री परिसर में घूम रहे तेंदुए का फोटो लिया है। रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद आज फैक्ट्री में एहतियातन छुट्टी करदी गई है। इसके स्थान पर रविवार को नियत समय पर कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। तेंदुआ अंदर कैसे आया इसकी भी जांच की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.