Move to Jagran APP

कैंट बाइपास पुल निर्माण को मंत्री ने किया भूमि पूजन

चिकित्सा शिक्षा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में 9.19 करोड़ लागत के कैंट बाईपास पुल निर्माण को भूमि पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 11:43 PM (IST)
कैंट बाइपास पुल निर्माण को मंत्री ने किया भूमि पूजन
कैंट बाइपास पुल निर्माण को मंत्री ने किया भूमि पूजन

जेएनएन, शाहजहांपुर : चिकित्सा शिक्षा, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में 9.19 करोड़ लागत के कैंट बाईपास पुल निर्माण को भूमि पूजन किया। यह पुल 106 मीटर लंबा होगा। दोनों ओर 300 मीटर एप्रोच रोड बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खन्नौत नदी के 80 साल पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्रीय लोगों की सहूलियत के लिए पुल को मंजूरी दी गई। इस पुल के बन जाने से हथौड़ा चौराहा, गोला रोड क्षेत्र से छावनी रोड का सफर आसान हो जाएगा।

loksabha election banner

छह माह में पुल निर्माण के निर्देश

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भूमि पुजन के दौरान पुल के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मॉडल पुल को देखा। उन्होंने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक बिजेंद्र कुमार मौर्य को गुणवत्तापूर्ण के साथ जून 2020 तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्वाचन क्षेत्र के पुल का भूमि पूजन बिना सरकारी कार्यक्रम के किया। भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रीय लोगों से बोले के डेढ़ लाख लोगों को पुल से सुविधा होगी। जाम से निजात मिलेगी।

पुलिया चौड़ीकरण की मांग के साथ मंत्री को बताई निजी समस्याएं

रविवार को क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से अपनी समस्याएं बताई। तमाम लोगों ने कैंट के पास की सकरी पुलिया का मुद्दा उठाया। कहा कि इससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल है। मंत्री ने बताया छावनी परिषद व सेना के अधिकारियों से बात हो चुकी है। जल्द ही पुलिया चौड़ीकरण करा दिया जाएगा।

भूमि पूजन में यह लोग रहे मौजूद

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, प्रांतीय नेता सौरभ सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश राठौर, नगर महामंत्री शैलेंद्र मिश्रा, आनंद मिश्रा, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता ओपी वर्मा, अवर श्याम प्रकाश पांडेय, सेतु निगम जेई बद्री प्रसाद, रमेश चंद्र समेत ग्राम प्रधान सुरेंद्र वर्मा, राम नरेश वर्मा, राकेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुआलाल, सभासद दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे।

फैक्ट फाइल

- 4.60 करोड़ की धनराशि पुल निर्माण के लिए निर्गत।

- 2021 मार्च तक शासन ने निर्धारित की समय सीमा

- 30 जून 2020 तक सेतु निगम ने निर्माण कार्य पूर्ण का रखा लक्ष्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.