Move to Jagran APP

सूखा की दस्तक : दो दिन बाद दक्षिण भारत के लिए चला जाएगा मानसून

सूखा की दस्तक दो दिन बाद दक्षिण भारत के लिए चला जाएगा मानसून

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM (IST)
सूखा की दस्तक : दो दिन बाद दक्षिण भारत के लिए चला जाएगा मानसून
सूखा की दस्तक : दो दिन बाद दक्षिण भारत के लिए चला जाएगा मानसून

सूखा की दस्तक : दो दिन बाद दक्षिण भारत के लिए चला जाएगा मानसून

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : जनपद में अघोषित सूखा के हालात बन गए है। मानूसन ने मौसम विभाग की भारी वर्षा का पूर्वानुमान भी झुठला दिया। गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी की गई भारी वर्षा की चेतावनी वाले शहर में पूरा रुहेलखंड बाहर हो गया। दो दिन के बाद मानसून के दक्षिण भारत की ओर स्थानांतरण की सूचना है। गुरुवार को आसमान में छाए बादलों को भेदकर निकले सूर्यदेव ने उमसयुक्त गर्मी के साथ अन्नदाताओं व विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी। सुबह समय वायुदाब 18 मिलीबार बढ़ जाने से वर्षा की संभावना पूरी तरह क्षीण हो गई। शाम को भी 12 मिलीबार वायुदाब बढ़ा। नतीजतन मानसून ट्रफ भी मेरठ से हरदोई होते पूर्वाचंल के जिलों में चला गया। दिन में चार घंटा 10 मिनट तक धूप भी रही। इससे अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण कृषि मौसम इकाई के राज्य प्रभारी डा. अतुल सिंह ने कहा कि दो दिन के बाद मानसून ट्रफ दक्षिण भारत की ओर जा सकता है। इससे उत्तर भारत में वर्षा की संभावना कम हो जाएगी। एक सप्ताह बाद मानसून ट्रफ दोबारा लौट सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य से करीब 72 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.