भाजपा सरकारों ने दिया नफरत का पैगाम : जितिन
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने नफरत को पैदा किया है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकारों ने विकास की बजाय नफरत का पैगाम दिया। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आम जनता के हित की बात करती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी का नया स्वरूप सबके सामने होगा।
प्रसाद गांधी भवन सभागार में आयोजित एक सोच से सोच की लड़ाई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कार्यसमिति में शामिल कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह यहां तक पहुंचे यह कार्यकर्ताओं की देन है। उनका कर्तव्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूत करके आगे बढ़ाएं। कांग्रेस समर्पित व निष्ठावान आम कार्यकर्ता को भी मौका देगी। लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में चलने वाले जनसंपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पार्टी अध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जितिन प्रसाद को जो जिम्मेदारी दी है उससे जिले का भी मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता जितिन प्रसाद व कांग्रेस के लिए समर्पित है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, डीसीबी डायरेक्टर भूपेंद्र ¨सह भन्नू, सावित्री शर्मा, विनीत मिश्र, ओमप्रकाश गुप्ता, अनूप वर्मा, हरभजन ¨सह दुआ, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रामनाथ बघेला, रईस मियां, रामदेव पांडेय, सुरेंद्र ¨सह, दौलत राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र ¨सह व संचालन गोपाल शर्मा ने किया।
---------------
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री को प्रसाद भवन से गांधी भवन तक ढोल नगाड़ों बजाकर जुलूस के रूप में ले जाया गया। जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पार्टी की ओर से उन्हें 51 किलो की माला पहनाई गई। पार्टी में शामिल होने वाले मनोज कुमार, ¨रकू गुप्ता, दाताराम आदि का पूर्व मंत्री ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।