शाहजहांपुर में बोले केंद्रीय राज्य मंत्री - विश्वपटल पर सशक्त हुआ भारत
शहीदों की नगरी से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अफगानिस्तान की घटना क्रम की चर्चा से आतंकवाद पर निशाना साधा। कहा कि तालिबान से भारत समेत कई देश के लोगों को सुरक्षित निकालकर भारत ने अपनी शक्ति का अहसास कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से ही यह संभव हुआ
जेएनएन, शाहजहांपुर : शहीदों की नगरी से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अफगानिस्तान की घटना क्रम की चर्चा से आतंकवाद पर निशाना साधा। कहा कि तालिबान से भारत समेत कई देश के लोगों को सुरक्षित निकालकर भारत ने अपनी शक्ति का अहसास कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से ही यह संभव हुआ।
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री गन्ना शोध परिषद के सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के शासनकाल मे विश्वास का वातावरण पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कोविड नियंत्रण से विश्वपटल पर भारत का महत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने प्रतिद्वंदी दलों पर निशाना साधा, कहा हताश व निराश गैर भाजपाई दल कि किसानों के बहानी राजनीति कर रहे है। जबकि भाजपा शासनकाल में किसान खुशहाल हुआ है।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना जी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि हवाईपट्टी समेत जनपद को महानगरों सरीखी सुविधाएं मुहैया कराकर वादा पूरा किया। सांसद अरुण सागर, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, लखीमपुर सदर विधायक योगेश शर्मा, अजय यादव, वीरेंद्र पाल सिंह यादव डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा व जनसंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम मिश्रा ने की। इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा को सांसद अरुण सागर, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि ने अंबेडकर की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख राजाराम, श्रीदत्त शुक्ला, सौरभ सोमवंशी सचिन बाथम किशोर गुप्ता, वैभव खन्ना, सुनील सैनी, सुरेंद्र वर्मा, अनूप सिंह, राम बहादुर शर्मा, आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।