Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में फुहार के साथ 10.5 मिमी बारिश, 4.7 डिग्री पारा गिरा

मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच साबित हुई। शनिवार को तड़के से ही आसमान में छाए बादल दिन भर फुहार के रूप में बरसे। मौसम विज्ञानियों ने 10.5 मिमी बारिश का आंकड़ा रिकार्ड किया। सूर्यदेव बादलों की गोद में छिपे रहे

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 12:31 AM (IST)
शाहजहांपुर में फुहार के साथ 10.5 मिमी बारिश, 4.7 डिग्री पारा गिरा
शाहजहांपुर में फुहार के साथ 10.5 मिमी बारिश, 4.7 डिग्री पारा गिरा

जेएनएन, शाहजहांपुर : मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच साबित हुई। शनिवार को तड़के से ही आसमान में छाए बादल दिन भर फुहार के रूप में बरसे। मौसम विज्ञानियों ने 10.5 मिमी बारिश का आंकड़ा रिकार्ड किया। सूर्यदेव बादलों की गोद में छिपे रहे। इससे दिन का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस का गोता लगाकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बादलों की वजह से रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 13.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 21 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सर्द रहा। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो दिन और बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत दिए है। आज भी होगी बारिश, मौसम विज्ञानियों ने फिर दिए संकेत

prime article banner

मौसम विज्ञान विभाग की स्थानीय ग्रामीण कृषि मौसम इकाई की ओर से पांच दिन पूर्व ही आठ व नौ जनवरी को बारिश के संकेत दिए गए थे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डा. अतुल सिंह ने 9 जनवरी को भी 10 से 20 मिमी के बीच बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी दिशा के मध्यवर्ती अक्षांश के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र से उत्तरोत्तर आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभों से मौसम में बदलाव आया। उन्होंने 11 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इससे पूर्व भी मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञानी डा. अतुल सिंह ने 12 जनवरी के बाद आसमान साफ होने तथा न्यूनतम तापमान में रिकार्ड गिरावट के संकेत दिए है। गेहूं के लिए बारिश संजीवनी, तिलहनी फसलों को हो सकता नुकसान

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एनसी त्रिपाठी ने मौसम को सरसों समेत तिलहनी फसलों के लिए अहितकर बताया। कहा कि नम मौसम की वजह से सरसों में माहूं कीट का प्रकोप बढ़ सकता है। लेकिन गेहूं के लिए बारिश संजीवनी साबित होगी। इससे किल्ले अधिक फूटेंगे और गेंहू की पैदावार बढ़ेगी। अन्य फसलों को भी हल्की बारिश से लाभ होगा। चिकित्सकों ने किया मौसम से सावधान

फिजिशियन डा. अभिषेक दीक्षित ने मौसम के मिजाज को सेहत के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने खासकर वृद्धजनों व दमा रोगियों को सर्द मौसम से बचाव की सलाह दी। कहा कि गर्म पानी पीने के साथ प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए। शरीर को कम से कम तीन लेयर के गर्म कपड़ों से ढककर रखे। मास्क जरूर लगाए। इससे ठंडी हवा के साथ कोरोना से भी बचाव होगा। उन्हेांने हल्की एक्सरसाइस की भी सलाह दी है। बारिश मिमी, तापमान डिग्री सेल्सियस तथा आ‌र्द्रता के फीसद में तुलनात्मक आंकड़े

दिनांक : न्यूनतम - अधिकतम - बारिश - आ‌र्द्रता

7 जनवरी : 12.7 - 21.5 - 5.4 - 74 से 99

8 जनवरी : 13.3 - 16.8 - 10.5 - 97 से 99


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.