आज माडल गोशाला में त्रिमाता के दर्शन करेंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
राज्यपाल के आज के आगमन को लेकर विनोबा सेवा आश्रम में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां की विनोबा गोशाला को प्रदेश की माडल गोशाला के रूप में प्रस्तुत किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गोशाला में गोमाता जननी माता तथा धरती माता के दर्शन करेंगी। इसके लिए गोशाला के विशेष रूप से सजाया गया है।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : राज्यपाल के आज के आगमन को लेकर विनोबा सेवा आश्रम में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां की विनोबा गोशाला को प्रदेश की माडल गोशाला के रूप में प्रस्तुत किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गोशाला में गोमाता, जननी माता तथा धरती माता के दर्शन करेंगी। इसके लिए गोशाला के विशेष रूप से सजाया गया है। अस्थाई गोशाला में गोदर्शन के लिए दस गाय और एक बछड़ा को रखा गया है। इस दौरान गवर्नर 21 लोगों को रोजगार देने वाले वर्मी कंपोस्ट प्रकल्प को भी देखेंगी।
विनोबा सेवा आश्रम के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित आशीर्वादी समारोह में सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में आ रही हैं। इस दौरान वह विनोबा विद्यापीठ में जनसभा को संबोधित करने के साथ विशेष रूप से तैयार स्थानीय व्यंजन का स्वाद भी लेंगी। विनोबा आश्रम की टीम ने विशेष व्यवस्थाएं की है।
मन मोह रही माडल गोशाला
88 गायों वाली विनोबा गोशाला के प्रवेश द्वार पर त्रिमाता के दर्शन के साथ ही आकर्षक पेंटिग बनाई गई है। गोशाला के शिलावट का राज्यपाल अनावरण करेंगी। गोदर्शन के गायों के रखने की व्यवस्था की गई है। सीवीओ डा. आरबी सिंह की अगुवाई में टीम गोशाला की गायों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
अरसे बाद आश्रम में आइ बहार
80 के दशक में बरतारा गांव के दक्षिण राष्ट्रीय राजमार्ग व रेल मार्ग के बीच स्थापित विनोबा सेवा आश्रम की स्थापना हुई थी। दो दशक बाद विनोबा सेवा आश्रम में वीवीआइपी के आगमन से बहार आ गई है। क्षेत्रीय लोगों में विकास की उम्मीद जाग गई है।
संत विनोबा जयंती समारोह में अब तक पधारे वीवीआइपी पर एक नजर
- 1989 में मुख्यमंत्री के रूप में स्व. नरायण दत्त तिवारी का आगमन
- 1993 में राज्यपाल मोती लाल बोरा का आगमन
- 1997 में राज्यपाल रोमेश भंडारी का आगमन
- 2000 में केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज
- 2000 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में राजनाथ सिंह व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री शहनवाज हुसैन का आगमन