Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रही सरकार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM (IST)
पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रही सरकार
पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रही सरकार

शाहजहांपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती मनाई गई। गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य व प्रदेश महामंत्री गो¨वद नारायन शुक्ल ने पंडित दीन दयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

loksabha election banner

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि दीनदयाल के एकात्म मानववाद को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार उनके सपनों को पूरा करने के प्रयास में लगी है। इसका उदाहरण सबके सामने है। आज सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला गैस योजना के माध्यम से देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बूथ की व्यूह रचना तैयार करके वार्ड, विधानसभा और लोकसभा जीतने की राजनीति बनाकर 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनवाना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण सागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरिप्रकाश वर्मा, डीपीएस राठौर, अंशुल चौहान, क्षमा वर्मा, रजनी ¨सह, शबनम, संजय, महेंद्र पाल, पवन ¨सह, दुर्गेश अजय प्रजापति, जितेंद्र ¨सह, विनय मिश्र, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

जनहित में कार्य कर रही सरकार : कृष्णाराज

निगोही : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर निगोही क्षेत्र के पतराजपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्गदर्शन पर चल रहा है। प्रधानमंत्री भी उन्ही को प्रेरणास्त्रोत मान कर जन हितकारी कार्य कर रहे है, उन्होंने बताया 25 सितंबर 1916 में जन्मे पंडित जी का पूरा जीवन समाज सेवा को ही समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव जनता की सेवा की है गरीबी में पले बढ़े। उन्होंने कभी बेईमानी का रास्ता नही अपनाया और जो भी बना उससे कही अधिक देश सेवा की। आज समय है उनके आदर्शों पर चल कर हम लोग अपने जीवन को सफल बनायें। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले रवि दीक्षित, हरिशंकर शर्मा, बृजपाल ¨सह और रामसागर अवस्थी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान ¨सह भदौरिया ने किया। इस मौके पर निगोही ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार वर्मा, पूर्व महामंत्री संतोष दीक्षित, दोदराम कुशवाहा, सत्यपाल ¨सह चौहान, पंकेश मिश्रा, सुधीर गुप्ता, जेडी मिश्रा, रामसागर अवस्थी, देवेश गुप्ता, अनिल ¨सह, शिव शर्मा, छोटे लल्लू, इंद्रपाल ¨सह, नीरज ¨सह, संतोष कुमार मोर्या, सूरज तिवारी, रामबरन ¨सह, प्रभू ¨सह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.