सीओ कार्यालय में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन
धान खरीद में हो रही धांधली व अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय में सरकार व प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन पूजन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दशरथ कुमार को दिया।
जेएनएन, पुवायां, शाहजहांपुर : धान खरीद में हो रही धांधली व अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय में सरकार व प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन पूजन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दशरथ कुमार को दिया।
आरोप है कि बंडा मंडी में कई अधिकारी माफिया से सांठगांठ कर किसानों से विवाद कराते है। उन्हें हटाया तत्काल हटाया जाए। बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की भी मांग रखी। समस्याओं का निस्तारण ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, संजीव अवस्थी, श्रीकृष्ण, हरविदर सिंह, जरनैल सिंह, प्रदीप आदि मौजूद रहे।