Move to Jagran APP

फ्राड निकली जीवन साथी वेबसाइट की दुल्हनिया

वेबसाइट के जरिये देहरादून की महिला ने की दूसरी शादी जेवर लेकर गायब

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2022 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2022 11:47 PM (IST)
फ्राड निकली जीवन साथी वेबसाइट की दुल्हनिया
फ्राड निकली जीवन साथी वेबसाइट की दुल्हनिया

फ्राड निकली जीवन साथी वेबसाइट की दुल्हनिया

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : इंटरनेट मीडिया पर कुछ भी करने से पहले सौ बार सोच लीजिये, क्योंकि यहां सच्चाई कम और फ्राड ज्यादा है। इस बारे में लोग सबकुछ जानते भी है लेकिन फिर भी गच्चा खा जाते हैं। कृष्णानगर कालोनी के देवेश के साथ भी ऐसा ही हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर दुल्हनिया का चयन किया और फ्राड युवती के चक्कर में फंस गए। देहरादून की इस युवती ने फर्जी प्रोफाइल के जरिये देवेश को फंसाया और शादी करके जेवर-नकदी लेकर गायब हो गई। सदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर कालोनी निवासी देवेश कुमार ने बताया कि 21 सितंबर 2021 को जीवन साथी वेबसाइट पर देहरादून जिले के राजपुर रोड इंदरबाबा मार्ग निवासी कृति से संपर्क हुआ था। कृति ने अपनी प्रोफाइल में खुद को अविवाहित होने का उल्लेख किया था। जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 10 फरवरी 2022 को देवेश ने कृति से शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद कृति घर में ही शराब पीने लगी। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसने अन्य लोगों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कृति ने विवाद शुरू कर दिया। दहेज के फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देना शुरू कर दिया। देवेश ने जब पड़ताल की तो पता चला कि कृति पहले से शादीशुदा है और वह अपने पहले पति को छोड़कर अपना गर्भपात भी करा चुकी है। वेबसाइट पर भी उसने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी अपलोड किए थे। सच्चाई सामने आने पर कृति ने अपने पिता प्रभात तिवारी, मां सुधा तिवारी, देव प्रताप सिंह उसकी पत्नी सोनाली व अभिमन्यु को बुला लिया। इन लोगों ने देवेश के बुजुर्ग माता-पिता को भी प्रताड़ित किया। इसके बाद घर में रखी नकदी व जेवर लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपों की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.