दीवार ढहने से दो बच्चों समेत चार घायल
कच्ची दीवार ढहने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गये।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:41 PM (IST)
शाहजहांपुर : कच्ची दीवार ढहने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र के गांव रहदेवा निवासी हरिश्चंद्र की जगह पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे गांव के राम ¨सह और अमर ¨सह नींव खोद रहे थे। पास में राम ¨सह के भाई ब्रजेश का चार वर्षीय बेटा अनिकेत और तीन वर्षीय बेटा प्रांजल खेल रहे थे। तभी अचानक पड़ोस में कच्ची दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में चारों लोग आ गये। ग्रामीणों ने किसी तरह से मलबा हटाकर चारों लोगों को बाहर निकला। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें