किसानों को भूल, उद्योगपतियों के साथ खड़ी हुई सरकार : भानु
भारतीय किसान यूनियन(भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ¨सह ने क
शाहजहांपुर : भारतीय किसान यूनियन(भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ¨सह ने कहा कि भाजपा ने किसानों को झांसे में लेकर केंद्र व प्रदेश में सत्ता हासिल की थी। लेकिन आज किसान को पूरी तरह भूल कर सिर्फ उद्योगपतियों के साथ खड़ी हो गई है। जनपद आगमन पर मीडिया से मुखातिब हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की अनदेखी करने पर सपा सरकार को सत्ता से प्रदेश के अन्नदाता ने बाहर कर दिया था। आज उसी तानाशाही की राह पर मौजूदा सरकार भी चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान और जवान मजबूत होगा तभी देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसान आयोग का गठन करने के साथ ही 60 वर्ष पूरी करने वाले किसान को पांच हजार रुपये पेंशन देनी चाहिए। यदि पराली जलाने के नाम पर किसानों का शोषण किया गया तो वह पूरे देश में आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव से भी इस बावत बात की। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ¨सह यादव, जिला महासचिव राशीराम वर्मा, जिला जसपाल ¨सह, श्याम किशोर, प्रेम कुमार ¨सह, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार ¨सह आदि मौजूद रहे।