Move to Jagran APP

पहली बार विप में जिले से होंगे तीन सदस्य

पहली बार विप में जिले से होंगे तीन सदस्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2022 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2022 11:50 PM (IST)
पहली बार विप में जिले से होंगे तीन सदस्य
पहली बार विप में जिले से होंगे तीन सदस्य

पहली बार विप में जिले से होंगे तीन सदस्य

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर का विधान परिषद सदस्य बनना तय हो गया है। जिले में यह पहला मौका होगा कि यहां से तीन सदस्य इस सदन में होंगे और तीनों ही एक ही दल के है। जेपीएस राठौर से पहले लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी विधान परिषद सदस्य बनाए जा चुके हैं। डा. सुधीर गुप्ता ने कुछ समय पहले ही विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीता है। जेपीएस राठौर पहली बार किसी सदन के सदस्य बनेंगे। वह इससे पूर्व 2016 में इस पद का चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। सपा से रह चुके दो सदस्य इससे पूर्व सपा के अमित यादव रिंकू व संजय मिश्र एक साथ विधान परिषद में थे। रिंक शाहजहांपुर-पीलीभीत सीट से चुनाव जीत थे। जबकि संजय मिश्र बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक विधायक के रूप में सदन में पहुंचे थे। महत्वपूर्ण पदों पर निभा चुके जिम्मेदारी कांट क्षेत्र के मोहनपुर ममरेजपुर गांव निवासी जेपीएस राठौर 21 वर्ष से अधिक समय से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2000 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहे। 2000 में भाजपा से जुड़ने के बाद आइटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे। सदस्यता अभियान समेत अन्य जिम्मेदारी भी संभालीं। 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा चुनाव व 2022 के विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी निभाईं। वह पिछली सरकार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.