Move to Jagran APP

पांच साल पहले हुई थी दोनों में जान-पहचान

दिवाकर मिश्रा व खलीलन के बीच करीब पांच साल पहले परिचय हुआ था। पुलिस के मुताबिक दिवाकर पांच साल पहले मैजिक चलाते थे। खलीलन का पति सब्जी व्यापारी था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:09 AM (IST)
पांच साल पहले हुई थी दोनों में जान-पहचान
पांच साल पहले हुई थी दोनों में जान-पहचान

जेएनएन, खुटार, शाहजहांपुर : दिवाकर मिश्रा व खलीलन के बीच करीब पांच साल पहले परिचय हुआ था। पुलिस के मुताबिक दिवाकर पांच साल पहले मैजिक चलाते थे। खलीलन का पति सब्जी व्यापारी था। वह अक्सर खुटार सब्जी खरीदने व बेचने आता था। इसी दौरान दिवाकर से परिचय हो गया। घर आना जाना हुआ तो दिवाकर की नजदीकी खलीलन से बढ़ गई। दिवाकर काम की तलाश में हरिद्वार गए तो खलीलन भी परिवार छोड़कर चार साल पहले वहां पहुंच गई। उसके बाद से ही दोनो साथ रह रहे थे। इसके बाद से उसने अपने पति व बच्चों से कोई संपर्क नहीं किया था। यही वजह है कि खलीलन की मौत की सूचना के बाद भी परिजनों ने मौके पर आने से इन्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक खलीलन के तीन बच्चे है

loksabha election banner

एक साल पहले की थी इकलौती बेटी की शादी

दिवाकर मिश्रा ने एक साल पहले ही अपनी इकलौती बेटी श्रद्धा की शादी की थी। तब करीब 15 दिन तक वह अपने घर पर ही रुके थे। लेकिन उसके बाद फिर हरिद्वार चले गए थे।

यासीन व नाजरा है जिम्मेदार खलीलन के दाहिने हाथ पर मार्कर से यासीन व नाजरा है जिम्मेदार लिखा है। पुलिस ने महिला के परिजनों से इन दोनों नामों के बारे में जानकारी की तो दोनों के परिवार व गांव में इन नाम का कोई भी व्यक्ति या महिला नहीं मिली।

पेड़ से दस मीटर दूर मिली चप्पलें

जिस पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले उसके चारों तरफ झाड़ियां है। घटना स्थल से करीब 10 मीटर दूर दोनों की चप्पले पड़ी मिली। जबकि एक दुपट्टा पेड़ की डाल पर लटका मिला। दिवाकर के पैरों से खून भी निकल रहा था।

पेड़ पर चढ़े एसओ

बारिश होने की वजह से पेड़ भीग गया था। जिस वजह से ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़ने से इन्कार कर दिया। एसओ जयशंकर सिंह के पेड़ पर चढ़ने के बाद अन्य ग्रामीण भी चढ़े और शव नीचे उतरवाए।

बेटी ने कहा बाइक का चुकता करना था कर्ज

थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि दिवाकर ने कई लोगों से रुपये उधार लिए थे। जिन्हें वापस नहीं कर पा रहे थे। उनकी बेटी श्रद्धा ने बताया कि पिता बाइक किश्तों पर ली थी। जिसके रुपये देने बाकी थे। अन्य लोगों के बारे में उसे जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.