Move to Jagran APP

हाथ में तिरंगा, वंदेमातरम का घोष, सरकार के खिलाफ आक्रोश

दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान प्रदर्शन के समर्थन में गुरुवार को पुवायां में किसानों के संयुक्त संगठनों ने विराट किसान रैली निकाली। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ जब तिरंगा व हरा झंडा लेकर किसान सड़कों पर उतरे तो पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूल गए। किसानों ने वंदेमातरम भारतमाता के जयघोष के साथ सरकार विरोधी नारे लगाकर किसान बिल का विरोध किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 12:21 AM (IST)
हाथ में तिरंगा, वंदेमातरम का घोष, सरकार के खिलाफ आक्रोश
हाथ में तिरंगा, वंदेमातरम का घोष, सरकार के खिलाफ आक्रोश

जेएनएन, पुवायां, शाहजहांपुर : दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान प्रदर्शन के समर्थन में गुरुवार को पुवायां में किसानों के संयुक्त संगठनों ने विराट किसान रैली निकाली। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ जब तिरंगा व हरा झंडा लेकर किसान सड़कों पर उतरे तो पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूल गए। किसानों ने वंदेमातरम, भारतमाता के जयघोष के साथ सरकार विरोधी नारे लगाकर किसान बिल का विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट टिकैत गुट, राष्ट्रवादी समेत वीएम सिंह गुट ने भी अपनी भागीदारी की। ट्रैक्टर, कार व सैकड़ों बाइक सवार किसान बंडा से पुवायां होते हुए खुटार पहुंचे। जहां से वापस बंडा में रैली का समापन हुआ। इस दौरान किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह ने रैली को 26 जनवरी की परेड का रिहर्सल बताते हुए इरादे जताए। भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा बिल वापसी तक किसान मांगों पर अड़े रहेंगे।

loksabha election banner

डीआइजी, डीएम पल-पल की लेते रहे जानकारी

किसान रैली के दौरान कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए डीआइजी विशेष जांच लखनऊ शलभ माथुर पहुंचे। राजीव चौक पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी ग्रामीण निपुण अग्रवाल, एसडीएम जलालाबाद सौरभ भट्ट, सीओ नवनीत कुमार सहित अधीनस्थों से गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डा. एस आनंद भी अलर्ट रहे। इस दौरान राहगीरों को छिटपुट जाम का भी सामना करना पड़ा। बंडा मे एडीएम प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को मोर्चा संभाला।

रैली से दिखाई एकता

खुटार : अपराह्न तीन बजे खुटार के बंडा चौराहा पर पुलिस की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक ट्रैक्टरों का काफिला चलता रहा। एसडीएम पुवायां दशरथ कुमार पुलिस बल के साथ माइक से दिशा निर्देश देते रहे।

सात किमी की लगी कतार, फ्री में दिया डीजल

बंडा : किसान रैली से करीब सात किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। किसान नेता मंजीत सिंह ने किसानों के वाहनों में फ्री में डीजल भरवाए। सीओ नवनीत कुमार नायक समेत बंडा व खुटार की पुलिस मुस्तैद रही। टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह कानून की वापसी न होने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.