एक नजर :
एक नजर

एक नजर :
पति के खिलाफ दी तहरीर
संसू, खुटार :
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार करीब 11 बजे वह अपने मायके में देवर की अंत्योष्टि में शामिल होने आई थी। वहां पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में पति ने एक साल के बच्चे को पकड़कर पटक दिया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे भी पीटा, जिससे वह घायल हो गई। महिला ने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
दंपती को पीटा
संसू, खुटार :
क्षेत्र के गांव टंडोला के रहने वाले रहीम बक्श ने बताया कि उसकी पत्नी सितारा गर्भवती है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सितारा अपने बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार लेने गई थी। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वहां मौजूद पति ने सितारा के साथ अभद्रता की। जब वह मौके पर गया तो उसे भी पीटा। पत्नी के पेट पर लात मार दी। रहीम बक्श ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।
Edited By Jagran