शाहजहांपुर में कुत्तों ने नोचा नवजात का शव, अन्य पशु कर रहे थे घसीटने का प्रयास
शाहजहांपुर जेएनएन नवजात का शव सोमवार को कुत्ते नोच रहे थे। आस-पास कई अन्य बेसहारा पश्
शाहजहांपुर, जेएनएन : नवजात का शव सोमवार को कुत्ते नोच रहे थे। आस-पास कई अन्य बेसहारा पशु भी खड़े थे। जो शव को घसीटने का प्रयास कर रहे थे। वहां से निकल रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने महज 300 मीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटा लगा दिया।
जिले में नवजात के शव आए दिन फेंकने के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार सुबह शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग स्थित एक क्लीनिक के पास एक नवजात का शव पड़ा था। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इसके अलावा कई अन्य बेसहारा पशुओं का झुंड भी वहां खड़ा था जो बार-बार शव को घसीटने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कुत्तों की वजह से पशु आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने मौके पर जाकर फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों से जानकारी ली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा कि आखिर नवजात को किसने फेंका है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, शव में एक नीले कलर की चिमटी लगी थी। इससे यह पता चल रहा था कि नवजात बच्ची को जन्म के समय किसी अस्पताल में वह चिमटी लगाई गई होगी। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि शव में जो चिमटी लगी थी उसके आधार पर जांच कराई जा रही है। अस्पताल संचालकों से भी जानकारी की जा रही है।
सियार के हमले में किसान घायल
संसू जैतीपुर : क्षेत्र के गांव पलिहुरा निवासी भूरे खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां उनके ऊपर सियार ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। सियार को भगाकर भूरे की जान बचाई। स्वजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल भिजवाया। इससे पहले भी क्षेत्र के कई गांवों में जंगली पशु ग्रामीणों पर हमलावर हो चुके है।