Move to Jagran APP

हेल्प डेस्क पर महिलाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

थानों में खोली गई महिला हेल्प डेस्क पर सरकार की योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी व एसपी ने थानाध्यक्षों व महिला पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। गुरुवार को दोनों अधिकारियों ने रामचंद्र मिशन थाने का निरीक्षण भी किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:54 PM (IST)
हेल्प डेस्क पर महिलाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी
हेल्प डेस्क पर महिलाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

शाहजहांपुर, जेएनएन: थानों में खोली गई महिला हेल्प डेस्क पर सरकार की योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी व एसपी ने थानाध्यक्षों व महिला पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। गुरुवार को दोनों अधिकारियों ने रामचंद्र मिशन थाने का निरीक्षण भी किया।

prime article banner

महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण कराने के लिए नवरात्र में जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई थी। जहां अब तक घरेलू हिसा व भूमि विवाद से संबंधी प्रकरण ज्यादा पहुंच रहे हैं। जबकि महिलाओं से संबंधी अन्य समस्याएं अधिकारियों के पास भी लगातार पहुंच रही हैं। ऐसे में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद रामचंद्र मिशन थाने की हेल्प डेस्क पर पहुंचे। वहां अब तक आई शिकायतों व उनके निस्तारण की समीक्षा की। एसपी एस आनंद ने बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अब हेल्प डेस्क पर जानकारी दी जाएगी, ताकि यहां आने वाली महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे। एसपी ने अन्य थानाध्यक्षों को भी इसे गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। इसके बाद खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बन रहे सांस्कृतिक मंच का भी निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.