हाथरस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के घर जा रहे थे। थाना मोड़ के पास कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को थानाध्यक्ष दिलीप कुमार भदौरिया ने रोक लिया।
जेएनएन, कलान : हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के घर जा रहे थे। थाना मोड़ के पास कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को थानाध्यक्ष दिलीप कुमार भदौरिया ने रोक लिया।
जिलाध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद गाड़िया खड़ी कर पैदल ही जिलाध्यक्ष काफिले के साथ चल दिए। कुछ देर बाद जब एसडीएम रमेश बाबू मौके पर पहुंचे तो उन्होंने व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला देते हुए सभी को वापस कर दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अतीत गुप्ता बागी, रोहित सिंह, इरफान खान, तकरीर हसन, पवन सिंह, सावित्री वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।