Move to Jagran APP

मछलियां पकड़ते ग्रामीण को दबोचा, कर्मचारियों ने आपस में बांटी

मछलियां पकड़ते ग्रामीण को पकड़ा कर्मचारियों ने आपस में बांटी

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2022 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2022 11:50 PM (IST)
मछलियां पकड़ते ग्रामीण को दबोचा, कर्मचारियों ने आपस में बांटी
मछलियां पकड़ते ग्रामीण को दबोचा, कर्मचारियों ने आपस में बांटी

मछलियां पकड़ते ग्रामीण को दबोचा, कर्मचारियों ने आपस में बांटी

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : तालाब से मछलियां पकड़ रहे ग्रामीण को शुक्रवार को नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने पकड़ लिया। मौके से करीब 40 किलो मछलियां बरामद कीं। ग्रामीण को निगम के अधिकारियों के सामने पेश किया गया। कुछ देर बाद ग्रामीण को छोड़ दिया गया जबकि मछलियों को आपस में बांट लिया गया। सदर थाना क्षेत्र का चिनौर गांव अब नगर निगम में शामिल हो चुका है। चिनौर निवासी जितेंद्र कुमार गांव के ही तालाब में कई सालों से मछली पालन कर रहे हैं। जितेंद्र ने बताया कि यह तालाब ग्राम पंचायत से उन्हें पट्टे के रूप में आवंटित हुआ था। शुक्रवार को जितेंद्र तालाब में मछलियां पकड़ रहे थे। उसी समय नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंच गई। तालाब में मिली मछलियों के साथ टीम जितेंद्र को पकड़कर नगर निगम कार्यालय लेकर पहुंची। नगर आयुक्त संतोष शर्मा के सामने उन्हें पेश किया गया तो उन्होंने सहायक नगर आयुक्त मधुसूदन आर्य के पास भेज दिया। जितेंद्र ने बताया कि 25 हजार रुपये की मछली तालाब में डाली थीं। वही बिक्री के लिए पकड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी रंजिश के चलते शिकायत कर दी। सहायक नगर आयुक्त ने चेतावनी देकर जाने दिया। जितेंद्र ने बताया कि 40 किलो मछलियां तालाब में दोबारा छोड़ने के बजाय निगम के कर्मचारियों ने आपस में बांट लीं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मछली पालन के जरिये ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। 30 रुपये देकर घर भेजा प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने महज 30 रुपये किराये के रूप में देकर जितेंद्र को घर भेज दिया। जबकि जितेंद्र इस बार मछलियां देने की गुहार लगाते रहे लेकिन कर्मचारियों को उनकी गरीबी पर तरस नहीं आया। नगर निगम का तालाब है। शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर गई थी। मछलियां कर्मचारियों ने आपस में बांट ली इसके बारे में जानकारी नहीं है। मधुसूदन आर्य, सहायक नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.