Move to Jagran APP

तीन चीनी मिलों पर 164 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया

जनपद की तीन चीनी मिलों पर 164 करोड़ का गन्ना मूल्य बकाया है। मकसूदापुर चीनी मिल ने सात जनवरी के बाद भुगतान नहीं किया। इस चीनी मिल पर कुल खरीद का 51 फीसद गन्ना मूल्य बकाया है। निगोही तथा रोजा चीनी मिल की वजह से जनपद की साख बची रही

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 12:41 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 12:41 AM (IST)
तीन चीनी मिलों पर 164 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया
तीन चीनी मिलों पर 164 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया

जेएनएन, शाहजहांपुर : जनपद की तीन चीनी मिलों पर 164 करोड़ का गन्ना मूल्य बकाया है। मकसूदापुर चीनी मिल ने सात जनवरी के बाद भुगतान नहीं किया। इस चीनी मिल पर कुल खरीद का 51 फीसद गन्ना मूल्य बकाया है। निगोही तथा रोजा चीनी मिल की वजह से जनपद की साख बची रही। निजी क्षेत्र की इन दोनों चीनी मिलो ने सौ फीसद गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। जबकि सहकारी चीनी मिल तिलहर व पुवायां भुगतान में पीछे है।

prime article banner

सहकारी चीनी मिल तिलहर पर 35.17 करोड़ तथा पुवायां पर 25.19 करोड़ का गन्ना मूल्य बकाया है। पुवायां ने एक मार्च के बाद कोई भुगतान नहीं किया। इसी तरह तिलहर ने आठ मार्च के बाद भुगतान से हाथ खड़े कर लिए। मकसूदापुर चीनी मिल पर अभी तक 104 करोड़ की गन्ना मूल्य की देनदारी है।

चीनी मिलों को नोटिस

केन इम्प्लीमेंट कमेटी (सीआइसी) बैठक में गन्ना मूल्य बकाया अदा न करने पर मकसूदापुर चीनी मिल जीएम को कई बार फटकार लगी। डीएम ने भी क्लास ली। चीनी मिल को नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन भुगतान में गति नहीं आयी। मकसूदापुर की चीनी को कब्जे में ले लिया गया है। चीनी मिल प्रबंधन, चीनी बिक्री कर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर रहा है। नोटिस जारी करके भी जल्द भुगतान की आगाह किया गया है।

डा. खुशीराम, जिला गन्ना अधिकारी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य व भुगतान (रुपये में) पर एक नजर

चीनी मिल : गन्ना मूल्य - भुगतान - अवशेष - तिथि

निगोही : 418.78 - 418.78 - शून्य - 21 अप्रैल

मकसूदापुर : 212.83 - 108.78 - 104.05 - 7 जनवरी

रोजा : 234.53 - 234.53 - शून्य - 15 अप्रैल 2021

तिलहर : 111.20 - 76.04 - 35.17 -8 मार्च

पुवायां : 85.42 - 60.23 - 25.19 - एक मार्च

कुल योग : 1063.16 - 898.76 - 164.41


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.