Move to Jagran APP

संतान की चाह में अंधे हुए, अब जेल में कटेगी जिंदगी

संतान की चाह में अंधे हुए शारदा के ससुराल एक पाखंडी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गए। अपनी आंखों के सामने बहू से बर्बरता देखते रहे। इन सभी की बर्बरता के कारण वह दुनिया छोड़ गई मगर तंत्र विद्या के चक्कर में पड़ने वाले आरोपितों की जिंदगी के कई साल अब जेल में कट सकते हैं। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM (IST)
संतान की चाह में अंधे हुए, अब जेल में कटेगी जिंदगी
संतान की चाह में अंधे हुए, अब जेल में कटेगी जिंदगी

जेएनएन, शाहजहांपुर : संतान की चाह में अंधे हुए शारदा के ससुराल एक पाखंडी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गए। अपनी आंखों के सामने बहू से बर्बरता देखते रहे। इन सभी की बर्बरता के कारण वह दुनिया छोड़ गई, मगर तंत्र विद्या के चक्कर में पड़ने वाले आरोपितों की जिंदगी के कई साल अब जेल में कट सकते हैं। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

शारदा की शादी को 13 साल हो चुके थे। संतान भले न हो, मगर वह अच्छी तरह अपना परिवार संभाल रही थीं। पति व ससुराल वालों की देखरेख करती थीं। संतान न होने पर डाक्टर के पास ले जाने के बजाय ससुराल वाले दो-तीन साल से पाखंडी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गए थे। आसपास के लोग बताते हैं कि शनिवार की रात को तांत्रिक के आने की सुगबुगाहट थी। रात में हवन होने की भनक भी लगी। चूंकि इस परिवार में ऐसा अक्सर होता था, इसलिए गौर नहीं किया। सुबह शव देखा तो स्थिति साफ थी कि उन्हें यातनाएं दी गई। गर्म चिमटे से दागने, डंडे से पीटने के निशान पर शरीर थे, मगर किसी ने शारदा की आवाज नहीं सुनी। ऐसे में माना जा रहा कि उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। पुलिस ने यह बात स्वीकार रही कि इतनी यातनाओं पर वह चीखी जरूर होंगी, मगर आवाज बाहर तक नहीं जाने दी गई।

तांत्रिक को घर लाया था देवर

शारदा का देवर दुर्गेश का हरदोई के गोपामऊ निवासी तांत्रिक से परिचय हुआ था। वही उसे घर लेकर आया था। सर्वेश का कहना है कि भाई के कहने पर ही शनिवार रात को तांत्रिक को बुलाया। दुर्गेश भी तंत्र मंत्र सीख रहा था।

अधजले मिले कपड़े

घटनास्थल पर शारदा के अधजले कपड़े मिले। पुलिस का अनुमान है कि शरीर पर जगह-जगह गर्म चिमटे से दागा गया। जिस जगह पर कपड़े थे, वे गर्म चिमटे से जल गए। निजी अंगों को भी चिमटे से कई जगह दागा गया। जलने के निशान बर्बरता की कहानी बयां कर रहे।

शारदा की देवरानी को भी दागा

दोपहर को शारदा देवी का शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पता चला कि उनकी देवरानी एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहां पूछताछ हुई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। तांत्रिक ने शारदा के साथ उन्हें भी तंत्र विद्या में शामिल किया था। कहा कि देवरानी के संतान है, वह भी कुछ देर तंत्र विद्या में साथ बैठेगी तो इसका प्रभाव शारदा पर भी आएगा। इसी बहाने उसने उनकी देवरानी के शरीर पर भी चार-पांच जगह गर्म चिमटे से दागा। इसके बाद वहां से हटा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.