Move to Jagran APP

निकाह करने का दबाव बनाता था हत्यारोपित दाउद

निकाह करने का दबाव बनाता था हत्यारोपित दाउद

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 12:47 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 12:47 AM (IST)
निकाह करने का दबाव बनाता था हत्यारोपित दाउद
निकाह करने का दबाव बनाता था हत्यारोपित दाउद

निकाह करने का दबाव बनाता था हत्यारोपित दाउद

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : नमाज पढते समय महिला की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित व उसके तीन भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दी गई है। एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। हत्यारोपित महिला की बेटी से निकाह करने का भी दबाव बनाता था। युवती का लखनऊ में इलाज चल रहा है।

रोजा के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर रेती निवासी दाउद ने शुक्रवार को अपनी पड़ोसी महिला की नमाज पढ़ते समय राड से पीटकर हत्या कर दी थी। महिला के पति ने शुक्रवार देर रात दाउद के अलावा उसके भाई सलीम, सलमान व सैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे उन्होंने कहा कि दाउद उसकी बेटी को धार्मिक शिक्षा देने के लिए घर आता था। आरोप है इसके बाद उसने बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि वह बेटी के साथ निकाह करने के लिए भी दबाव बनाता था। इन्कार करने पर उसने परेशान करना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को पत्नी की हत्या करने के अलावा बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे शुक्रवार देर रात स्वजन लखनऊ लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने हत्यारोपितों की तलाश में कई जगह दबिशे दी है। बताया जाता है कि एक आरोपित को पकड़ लिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। एसपी एस आनंद ने बताया कि जल्द सभी आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.