Move to Jagran APP

14 माध्यमिक शिक्षकों को विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग से चयनित 14 सहायक अध्यापकों को विधायकों ने नियुक्ति पत्र बांटे। जिलाधिकारी ने सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान नव नियुक्त शिक्षकों ने एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन भी सुना।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:48 AM (IST)
14 माध्यमिक शिक्षकों को विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र
14 माध्यमिक शिक्षकों को विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र

जेएनएन, शाहजहांपुर : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग से चयनित 14 सहायक अध्यापकों को विधायकों ने नियुक्ति पत्र बांटे। जिलाधिकारी ने सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान नव नियुक्त शिक्षकों ने एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन भी सुना।

loksabha election banner

शुक्रवार अपराह्न शासन के निर्देश पर एनआइसी में आयोजित कार्यक्रम में लोकसेवा आयोग से चयनित नव नियुक्त शिक्षकों को बुलाया गया। 15 चयनित शिक्षकों में 14 एनआइसी पहुंचे। ददरौल विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, पुवायां विधायक चेतराम तथा तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने नियुक्ति पत्र भेंट किये। कई शिक्षकों को डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ प्रेरणा शर्मा ने साफटवेयर के माध्यम से पदस्थापन एवं ऑनलाइन नियुक्त पत्र प्रदान किये। कपेड़ में नियुक्त शिक्षक यशपाल नही आ सके। जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने आभार जताया।

इन शिक्षकों को विषयवार संबंधित विद्यालय में मिली नियुक्ति

ऊषा गंगवार, संस्कृतडकिया रघा, तिलहर। निशांकी सक्सेना, अंग्रेजी डींगरपुर, भावलखेड़ा। नमिता अंग्रेजी, पड़ैचा, कांट। दिलीप कुमार सिंह,अंग्रेजी जमुनिया दौलतपुर। मोहित शुक्ला गणित समधाना तिलहर। रश्मि गंगवार, संस्कृत खेडा नवादा, खुदागंज। विनय कुमार गुप्ता गणित, बाराकलां, कलान। अनुज कुमार द्विवेदी, अंग्रेजी चांदपुर खुटार। सुधीर सिंह, अंग्रेजी बिलंदपुर गद्दीपुर। कुलदीप कुमार गुप्ता, अंग्रेजी सिघापुर पनई बंडा। यश पाल, अंग्रेजी कपेड़ कतका। अंजनी कुमार, अंग्रेजी चौहनापुर, कांट। राम निवास शर्मा, अंग्रेजी ढका घनश्याम बंडा। सौभाग्य प्रदा सरसवां, भावलखेड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.