Move to Jagran APP

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनंत सिंह, अनित त्रिवेदी चुने गए महा सचिव

शाहजहांपुर जेएनएन। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे देर शाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद प

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 12:49 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 12:49 AM (IST)
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनंत सिंह, अनित त्रिवेदी चुने गए महा सचिव
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनंत सिंह, अनित त्रिवेदी चुने गए महा सचिव

शाहजहांपुर, जेएनएन। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे देर शाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर अनंत कुमार सिंह व महासचिव पद पर अनित त्रिवेदी चुनाव जीत गए। विजेताओं को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल नगाड़ों के बीच जमकर खुशी मनाई। अनंत कुमार सिंह ने 519 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुरारी लाल राजपूत को 255 मतों से पराजित किया। गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को 50, मुरारीलाल राजपूत को 264, योगेश नाथ पाठक को 110 मत प्राप्त हुए। जबकि पांच मत निरस्त हो गए। महासचिव पद पर अनित त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय सिंह यादव को 105 मत से पराजित किया। अनित को 413, अजय को 308, मनोज कुमार पाल को 72, राकेश मिश्र को 48 मत प्राप्त हुए। 15 मत निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुक्ता कालरा धवन 477 मत पाकर विजयी रहीं। हरेंद्र कुमार राजवंशी को 458 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर स्वयं प्रकाश कौशल 397 व विनीत कुमार त्रिपाठी को 348 मत पाकर जीते। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वैभव श्रीवास्तव 420 मत पाकर जीते। अवधेश मिश्र को 231 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल सिंह यादव 447 वोट पाकर जीते। संयुक्त सचिव पद पर मुनीश सिंह परिहार, सुमित कुमार अवस्थी व रामकिशोर भदौरिया चुनाव जीते। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों की मतगणना गुरुवार को होगी।

loksabha election banner

93 फीसद से ज्यादा हुआ मतदान

शाहजहांपुर : सेंट्रल बार एसोसिएशन का बुधवार को चुनाव हुआ। 93 फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ।

सुबह दस बजे राजीव सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी संजीव अग्निहोत्री की निगरानी में 16 पदों के लिए अलग-अलग मतपेटिकाएं रखी गईं थीं। शाम चार बजे तक चले मतदान के दौरान 1025 मतदाताओं में से 955 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि सात वोट एक दिन पूर्व ही डाल चुके थे। दोपहर 12 बजे तक धीमी गति से वोट पड़े, लेकिन उसके बाद लाइन लगना शुरू हो गई। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया हुई। प्रत्याशी मतदान कक्ष के बाहर आखिरी समय तक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। इस बार 42 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जबकि एक ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। 35 प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी मनोज मिश्र, रमेश कुमार, अनूप सक्सेना, सत्येंद्र सिंह यादव, रेहान रजा खां, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह, सहायक अशोक कुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.