Move to Jagran APP

अमृत सरोवर की तर्ज पर विकसित होंगे अमृत उद्यान

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में अमृत महोत्सव उद्यान विकसित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jun 2022 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 12:32 AM (IST)
अमृत सरोवर की तर्ज पर विकसित होंगे अमृत उद्यान
अमृत सरोवर की तर्ज पर विकसित होंगे अमृत उद्यान

अमृत सरोवर की तर्ज पर विकसित होंगे अमृत उद्यान

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में अमृत महोत्सव उद्यान विकसित किए जाएंगे। प्रशासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत उद्यान में न्यूनतम 75 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। नगर निकाय के अमृत उद्यान में 750 पौधे लगाए जाएंगे। प्रभागीय वन अधिकारी ने औषधीय व फलदार पौधे लगाने की व्यवस्था की है। प्रशासन ने 75 अमृत सरोवर चयनित किए है। अब अमृत उद्यान को अंतिम रूप देने के दिशा-निर्देश जारी किए गए है। ग्राम्य विकास को अमृत उद्यान का जिम्मा सौंपा गया है। नगर निगम व नगर पंचायत एक-एक अमृत उद्यान के स्थल चयन कर 750 पौधे लगाएगा। 15 अगस्त को रोपण का लक्ष्य प्रशासन ने 15 अगस्त को पौधरोपण का लक्ष्य तय किया है। सीडीओ की ओर से भी सभी बीडीओ को स्थल चयन के लिए कहा गया है। इन पौधों का होगा रोपण बरगद, पीपल, पाकड़, गुलर, नीम, जामुन, आवंला, सहजन, अर्जुन, कंजी, करौंदा आदि। उद्यान विभाग लगाएगा 2.36 लाख पौधे: वृक्षारोपण अभियान के तहत उद्यान विभाग गंगा ग्राम व समीपवर्ती 35 ग्राम पंचायतों में दो लाख 36 हजार 600 पौधे लगाएगा। इसके लिए 91 स्थल चयनित किए गए है। जिला उद्यान अधिकारी डा. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पौधों की संख्या पर प्रजातिवार नजर अमरुद 80 हजार, आंवला 30 हजार, बेल 10 हजार, नीबूं 90 हजार सहजन 50 हजार, जामुन 10 हजार, कटहल 30 हजार, करौंदा 10 हजार, अन्य 2668 अभियान के तहत सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। अमृत महोत्सव उद्यान के लिए भी जिलाधिकारी की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। 15 अगस्त को अमृत उद्यान में पौधरोपण किया जाएगा। आदर्श कुमार, डीएफओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.