अनियंत्रित होकर पलटने से बची प्रवासियों से भरी बस
ामिकों लेकर खीरी जा रही बस अनियंत्रित होकर हो सड़क से नीचे उतर गई। बस का पहिया गड्ढे में फंस गया।
जेएनएन, बेला, शाहजहांपुर : श्रमिकों लेकर खीरी जा रही बस अनियंत्रित होकर हो सड़क से नीचे उतर गई। बस का पहिया गड्ढे में फंस गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। क्रेन की मदद से बस को निकालकर रवाना किया गया।
शनिवार सुबह बस मुंबई से प्रवासियों को लेकर खीरी के गौरीफंटा जा रही थी। सुबह पांच बजे बस कोल्हूगाड़ा गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे पेड़ की डाल नीचे झुकी देख चालक मुंबई के बोरीवली थाना क्षेत्र निवासी मयूर परब ने बस को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। उसका पहिया गड्ढे में फंस गया। हादसे से प्रवासियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने क्रेन से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बस को गड्ढे से बाहर निकालवाया। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे जो पलिया व गौरीफंटा के पास के रहने वाले थे। सभी को बस से रवाना कर दिया गया।