फैक्ट्री के दो मुनीम से सत्तर हजार रुपये लूटे
मोहम्मदी रोड पर ताजपुर और मछेछा के बीच बाइक पर सवार बदमाशों ने दो नमकीन फैक्ट्री के मुनीम को रोक लिया।
शाहजहांपुर : मोहम्मदी रोड पर ताजपुर और मछेछा के बीच बाइक पर सवार बदमाशों ने दो नमकीन फैक्ट्री के मुनीम को रोक लिया। बदमाशों ने उसकी पिटाई करके 70 हजार रुपये लूट लिए।
रोजा में नमकीन फैक्ट्री के मुनीम अरुण कुमार व दूसरी फैक्ट्री के मुनीम अवधेश कुमार मंगलवार को मोहम्मदी क्षेत्र में वसूली करने के गए थे। दोनों मुनीम शाम सात बजे मोहम्मदी से रोजा बाइक से आ रहे थे। मोहम्मदी रोड पर ताजपुर-मछेछा के बीच बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनकी बाइक ओवरटेक करके रोक ली। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी। बदमाश अवधेश से 15 हजार व अरुण कुमार से 55 हजार लूटकर ले गए। दोनों ने नमकीन फैक्टी स्वामी को सूचना दी। पसगवां थाना प्रभारी राजवीर ¨सह मौके पर पहुंचे और दोनों मुनीम से जानकारी की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।