ड्यूटी से नदारद मिलने पर 35 होमगार्डों को किया गैरहाजिर
थाना सदर बाजार क्षेत्र में चे¨कग के दौरान 35 होमगार्ड ड्यूटी स्थल से गायब मिले।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 12:18 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 12:18 AM (IST)
जासं, शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में चे¨कग के दौरान 35 होमगार्ड ड्यूटी स्थल से गायब मिले। इंस्पेक्टर ने सभी को गैरहाजिर कर। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 11 बजे वह थाना क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। उन्होंने सबसे पहले लाल इमली चौराहा चेक किया। जहां तैनात दोनों होमगार्ड मौके पर मिले। इसके बाद उन्होंने गो¨वदगंज फाटक, टाउनहाल, शहीद उद्यान, पंखी चौराहा, खिरनीबाग चौराहा, कचहरी, बहादुरगंज, घंटाघर आदि स्थानों पर चे¨कग की। सभी स्थानों से ड्यूटी पर लगे होमगार्ड गायब मिले। थाने पहुंचकर सभी को गैरहाजिर कर दिया और उच्चाधिकारियों को एक दिन के वेतन काटने की रिपोर्ट भेज दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें