शहर में कैबिनेट मंत्री ने 30 जोड़ों को उपहार के साथ दिया आशीष
मकर सक्रांति पर शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अग्नि के फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे 30 जोड़ों को उपहार भेंटकर आशीष प्रदान किया। विधायक मानवेंद्र सिंह ने भी उपहार भेंट किए।
जेएनएन, शाहजहांपुर : मकर सक्रांति पर शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अग्नि के फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे 30 जोड़ों को उपहार भेंटकर आशीष प्रदान किया। विधायक मानवेंद्र सिंह ने भी उपहार भेंट किए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मार्च तक अन्य जोड़ों के विवाह कराने की भी जानकारी दी।
दूल्हे के लेट हो जाने पर रो पड़ी वधू
ओसीएफ रामलीला मैदान में एक वधू, फर्रूखाबाद से दूल्हे के लेट हो जाने पर रोने लगी। समाज कल्याण अधिकारी सुमन गुप्ता ने ढांढस बंधाया। एक बजे तक 29 जोड़ों ने फेरे ले लिए थे, दूल्हे के घर वालों से बात की। दो बजे दूल्हे के आने पर विवाह कराया।
25 ने लिए फेरे, तीन ने कुबूल
तिलहर : नगरपालिका के मैरिज हॉल में शहर काजी अकरम सलीम ने 3 जोड़ों का निकाह कराया। पंडित सत्यदेव मिश्रा तथा अजय कुमार मिश्रा ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ 25 जोड़ो का विवाह कराकर आशीर्वाद दिया। तिलहर नगरपालिका के चार, खुदागंज तथा कटरा नगर पंचायत के दो-दो विवाह संपन्न हुए। तिलहर विकासखंड में आठ, निगोही में पांच, खुदागंज में दो तथा जैतीपुर के पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा, कटरा ईओ अवनीश गंगवार, खुदागंज ईओ अनूप कुमार,निगोही तिलहर बीडीओ गोविद बल्लभ पाठक, खुदागंज की सीमा सिंह तथा जैतीपुर बीडीओ विजय प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे। एसडीएम वेद सिंह चौहान, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने उपहार दिए। पुवायां में एक दूजे के हुए 20 जोड़े
पुवायां : नगर के सरोज गार्डन में विवाह को पंजीकृत 26 जोड़ों में 20 का विवाह हुआ। बंडा ब्लाक के चार तथा पुवायां नगर पालिका के दो जोड़े नहीं आ सके। उनका विवाह शुक्रवार को कराया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक चेतराम ने वर वधू को उपहार दिया। कार्यक्रम में चैयरमैन संजय गुप्ता, ईओ धर्मवीर सिंह, पुनीत शर्मा, बंडा व खुटार बीडीओ मौजूद रहे।
जलालाबाद में 19 का हुआ विवाह
जलालाबाद : ब्लाक परिसर मे आयोजित समारोह में 19 जोड़ों का विवाह हुआ। जिनमें जलालाबाद तहसील की कुल सात शादियां हुई। मिर्जापुर की चार, कलान की पांच कन्याओं का विवाह हुआ। सभी जोड़ों को चांदी के बिछिया, पायल, कंबल भेंट किये गए। नगरपालिका के चेयरमैन मुनेंद्र गुप्ता, ईओ दया शंकर वर्मा, नायब तहसीलदार धीरेश सिंह, बीडीओ धनकौर सिंह, कलान बीडीओ रामशंकर आदि रहे।