238 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 27 ने कहा कबूल है
मंत्रोचारण के साथ हवनकुंड के फेरे लेते वर-वधू.. पर्दे के भीतर से कबूल है..के साथ निकाह की रस्म पूरी कराते काजी।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : मंत्रोच्चारण के साथ हवनकुंड के फेरे लेते वर-वधू.., पर्दे के भीतर से कबूल है..के साथ निकाह की रस्म पूरी कराते काजी तथा दाम्पत्य सूत्र में बंधे जोड़ों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद देते कैबिनेट मंत्री, सांसद तथा प्रशासनिक अधिकारी। रविवार को यह नजारा था रोजा मंडी समिति में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 265 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 238 ने हिदू रीति रिवाज से अग्नि के फेरे लिए। 27 मुस्लिम जोड़ो का निकाह कराया गया। हालांकि जिलधिकारी अमृत त्रिपाठी ने 313 जोड़ो के विवाह की व्यवस्था कराई थी। लेकिन कुछ नौकरी से छुट़टी न मिलने तथा कुछ आपसी सहमति के कारण नहीं पहुंच सके। नवदम्पति को तुलसी, सहजन पौध का उपहार
रोजा : मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, विधायक रोशन लाल वर्मा ने नवदम्पति को उनके सुखमय जीवन का अशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए दो तुलसी और सहजन का पेड़ भी भेंट किया। तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने जोडों को पंखे भेंट किए। इस अवसर पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, राजीव कश्यप, अरविद पाल, संजय उपाध्याय, किशन गर्ग, आनंद मिश्रा आदि समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। व्यवस्था में सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम अमर पाल सिंह, एसडीएम वेद सिंह चौहान डीआइओएस रविदत्त, समाज कल्याण अधिकारी सुमन गुप्ता, मकरंद प्रसाद आदि का सहयोग रहा। संचालन कवि डा. इंदु अजनबी ने किया। चर्चा में रही पंचगव्य की किट
जिला प्रशासन ने गोशालाओं में तैयार पंचगव्य उत्पादों की गोशक्ति किट भी भेंट की। 14 उत्पादों वाली किट में पांच किलो गोमेय खाद भी मुहैया कराई गई।