एक कुंतल तीस किलो खोवा नष्ट कराया
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग व औषधि प्रशासन ने मिलावट खोवा मंडी में छापा मारा।
शाहजहांपुर : दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग व औषधि प्रशासन ने मिलावट खोवा मंडी में छापेमारी की। टीम ने मिलावटी खोवा बरामद करते हुए एक कुंटल तीस किलो खोवा नगर निगम प्रशासन के सहयोग से नष्ट करा दिया। इसके अलावा खोवा के चार सैंपल भी लिए।
शुक्रवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार खाद्य सुरक्षा विभाग व औषधि प्रशासन की टीम के साथ केरूगंज स्थित खोवा मंडी पहुंचे। टीम को देखकर तमाम व्यापारी भाग खड़े हुए। कुछ लोग को पकड़ लिया। जिसमे मिलावट की आशंका होने पर चार खोवा के सैंपल लिए। इसके अलावा एक कुंतल तीस किलो खोवा बरामद कर नगर निगम पहुंचवा दिया। यहां से निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी से उसे खाली स्थान पर नष्ट करा दिया। इसके अलावा केरूगंज से ही एक मिठाई की दुकान से छेना का नमूना जांच के लिए भेजा। इसके अलावा प्लास्टिक के बैग का इस्तेमाल होने पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।